Saturday, 2 July 2016

हमने यहीं पर ये चलन देखा



हमने यहीं पर ये चलन देखा

हर गैर में इक अपनापन देखा



देखी नुमाइश जिस्म की फिरभी

जूतों से नर का आकलन देखा



हर फूल ने खुश्बू गजब पायी

महका हुआ सारा  चमन देखा



लिक्खा मनाही था मगर हमने

हर फूल छूकर आदतन देखा



उस दम ठगे से रह गए हम यूँ  

फूलों को भँवरों में मगन देखा



होती है रुपियों से खनक कैसे

हमने भी रुक-रुक के वो फन देखा



रोशन चिरागों के तले देखे  

गलता हुआ बेबस बदन देखा 

~ अशोक कुमार रक्ताले.

No comments:

Post a Comment